मालदीव ने 43 भारतीय नागरिकों समेत 186 विदेशियों को निर्वासित किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 08:51 PM
मालदीव ने 43 भारतीय नागरिकों समेत 186 विदेशियों को निर्वासित किया
ऑडियो सुनें

माले. मालदीव ने 43 भारतीयों सहित 186 विदेशियों पर वीजा उल्लंघन और मादक पदार्थों से संबंधित अपराध करने का आरोप लगाते हुए उन्हें निर्वासित कर दिया है. माले के ऑनलाइन समाचार प्रतिष्ठान ‘अधाधु’ की एक खबर में यह जानकारी दी गई. खबर के अनुसार, निर्वासित किए गए लोगों में सबसे अधिक संख्या बांग्लादेश के लोगों की है. कम से कम 83 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया है, इसके बाद 43 भारतीयों, 25 श्रीलंकाई और आठ नेपाली नागरिकों को निर्वासित किया गया है. इसमें कहा गया कि उनके निर्वासन की तारीख स्पष्ट नहीं है.

गृह मंत्री अली इहुसन ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मंत्रालय अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वित्त मंत्रालय के साथ मिलकर काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाने और उन्हें संचालित करने वाले विदेशियों को निर्वासित करने के संबंध में काम कर रहा है.

आव्रजन नियंत्रक शमां वहीद ने कहा कि अपराध करने वाले 186 विदेशियों को मालदीव से निर्वासित कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि आपराधिक गतिविधियों में लिप्त विदेशी श्रमिकों का पता लगाने संबंधी अभियान के तहत आव्रजन विभाग ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और इनमें से उन लोगों को निर्वासित कर दिया गया जिनके पास वैध दस्तावेज और पासपोर्ट थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu