‘लव, सेक्स और धोखा 2’ अप्रैल में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 14 Feb 2024 09:22 PM
‘लव, सेक्स और धोखा 2’ अप्रैल में सिनेमाघरों में होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म निर्माता दिबाकर बनर्जी की “लव, सेक्स और धोखा 2” आगामी 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की. बनर्जी ने 2010 में इस फिल्म का पहला भाग निर्देशित किया था और उन्होंने फिल्म दूसरे भाग का भी निर्देशन किया है. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 2021 की “संदीप और पिंकी फरार” थी.

निर्माता एकता आर कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने एक पोस्टर के साथ अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर फिल्म की रिलीज की तारीख के बारे में बताया. स्टूडियो ने सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर लिखा “ये वैलेंटाइन डे नहीं आसान , बस इतना समझ लीजिए, ‘लव सेक्स और धोखा’ का दरिया है और डूब के जाना है! ‘लव सेक्स और धोखा 2’ सिनेमाघरों में 19 अप्रैल को.” “लव सेक्स और धोखा 2” एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu