अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न एवं अभिभाज्य हिस्सा ”था, है और हमेशा रहेगा”: विदेश मंत्रालय

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Mar 2024 08:26 PM
अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न एवं अभिभाज्य हिस्सा ”था, है और हमेशा रहेगा”: विदेश मंत्रालय
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि उसने चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा अरुणाचल प्रदेश के भूभाग पर “बेतुके दावे को आगे बढ.ाते हुए” की गई टिप्पणी पर गौर किया है और कहा कि राज्य भारत का अभिन्न एवं अविभाज्य हिस्सा “था, है और सदैव रहेगा.” विदेश मंत्रालय की ओर से यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आयी है, जब कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर चीन की आपत्ति को भारत के खारिज करने के बाद चीन की सेना ने राज्य पर अपने दावे को दोहराते हुए इसे ह्लचीन के क्षेत्र का स्वाभाविक हिस्साह्व बताया था.

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान में मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल के हवाले से कहा गया, “हमने चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश के भूभाग पर बेतुके दावों को आगे बढ.ाते हुए की गई टिप्पणी पर गौर किया है.” विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह अरुणाचल प्रदेश के संबंध में चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणी पर मीडिया के सवालों के जवाब में है.

उन्होंने कहा, “इस संबंध में निराधार तर्क को दोहराने से ऐसे दावों को कोई वैधता नहीं मिलती. अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. इसके लोग हमारे विकास कार्यक्रमों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से लाभान्वित होते रहेंगे.”

चीन की सरकारी मीडिया ने देश के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल झांग शियाओगांग के हवाले से कहा था कि जिजांग (तिब्बत का चीनी नाम) का दक्षिणी भाग चीन के भूभाग का एक अंर्तिनहित हिस्सा है और बीजिंग ह्लभारत द्वारा अवैध रूप से स्थापित तथाकथित अरुणाचल प्रदेशह्व को ह्लकभी स्वीकार नहीं करता और इसका दृढ.ता से विरोध करता है.” भारत ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावों को बार-बार खारिज किया है और कहा है कि राज्य देश का अभिन्न अंग है. नयी दिल्ली ने क्षेत्र को ह्लमनगढ.ंतह्व नाम देने के चीन के कदम को भी खारिज किया है और कहा है कि इससे वास्तविकता में कोई बदलाव नहीं आएगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu