शहडोल में जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 20 May 2022 06:45 PM
शहडोल में जंगली हाथियों के हमले में महिला की मौत

ऑडियो सुनें

शहडोल. मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से आए जंगली हाथियों के एक झुंड ने एक गांव में घर के बाहर सो रहे दंपति पर हमला कर दिया. हमले में दंपति में शामिल महिला की मौत हो गई. जयंिसहनगर वन रेंज अधिकारी अभिलाषा राव कलवा के मुताबिक, घटना बृहस्पतिवार रात जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर नदामा पटौर गांव में हुई. उन्होंने बताया कि हाथियों के झुंड ने गांव में अपने निर्माणाधीन घर के बाहर सो रहे रामकरण ंिसह (48) और उसकी पत्नी द्रौपदी ंिसह (40) पर हमला कर दिया.

कलवा के अनुसार, ‘‘हाथियों ने द्रौपदी को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जबकि रामकरण गंभीर रूप से घायल हो गया. झुंड में करीब 10 हाथी थे.’’ उन्होंने बताया कि कि मृतका के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है. अधिकारियों के मुताबिक, ये हाथी छत्तीसगढ़ से भटककर मध्य प्रदेश पहुंच गए थे और जब वे वापस लौट रहे थे, तब यह घटना हुई. उन्होंने बताया कि इलाके में अलर्ट जारी कर दिया गया है और झुंड की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. मालूम हो कि अप्रैल में सात हाथियों का एक झुंड छत्तीसगढ़ से शहडोल में घुसा था और पांच लोगों की जान ले ली थी.

By Yogesh Kumar Sahu