बीजापुर: सुरक्षा बलों के समक्ष 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 May 2024 07:05 PM
बीजापुर: सुरक्षा बलों के समक्ष 30 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में मंगलवार को छह महिला नक्सलियों समेत 30 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इनमें से नौ नक्सलियों के सिर पर कुल 39 लाख रुपये का नकद इनाम है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है.

नक्सलियों ने कहा है कि वह माओवादियों की ‘खोखली’ विचारधारा से निराश होने के साथ पुलिस की पुनर्वास नीति से प्रभावित हैं.
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले 30 नक्सलियों में मिटकी ककेम उर्फ सरिता (35), मुरी मुहंदा उर्फ सुखमती (32) भी शामिल हैं. इन दोनों के सिर पर आठ-आठ लाख रुपये का इनाम है. उन्होंने बताया कि अन्य नक्सली रजिता वेट्टी (24), कोवासी (24) और आयता सोढ़ी (22) तथा सीनू पदम (27) के सिर पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम है. अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अन्य नक्सलियों में शामिल मुन्ना हेमला (35), आयतु मिडियम (38) और आयतु कारम (50) के सिर पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है.

उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली पूर्व में सुरक्षाबलों पर हमल करने सहित कई हिंसक घटनाओं में शामिल थे.
अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले सभी नक्सलियों को 25-25 हजार रुपये नकद प्रदान किये गये हैं. उन्हें सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी. उन्होंने बताया कि इस आत्मसमर्पण के साथ इस वर्ष अब तक सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
  2. 2 सस्पेंस खत्म! नेताजी का देहांत प्लेन क्रैश में हो गया था.. रायपुर पहुंचे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस की स्वीकारोक्ति, नवभारत की खास बातचीत
  3. 3 अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
  4. 4 आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका आज का दिन
By Yogesh Kumar Sahu