अमेरिका: हिंदू संगठन ‘डेमोक्रेटिक थिंक टैंक’ के खिलाफ हुए एकजुट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 05:48 PM
अमेरिका: हिंदू संगठन ‘डेमोक्रेटिक थिंक टैंक’ के खिलाफ हुए एकजुट
ऑडियो सुनें

वाशिंगटन. कई हिंदू संगठन उस ‘थिंक टैंक’ के खिलाफ एकजुट हो गए हैं, जिसने कथित तौर पर भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवारों और अधिकारियों पर निशाना साधने वाले लोगों और समूहों को अपने एक समारोह में आमंत्रित किया है. ‘थिंक टैंक-इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम, ‘देसीस डिसाइड’ बुधवार से शुरू हो रहा है. पिछले कुछ वर्षों में यह ‘थिंक टैंक’ सबसे प्रभावशाली भारतीय अमेरिकी लोकतांत्रिक समूहों में से एक के रूप में उभरा है. भारतीय मूल के प्रख्यात अमेरिकी दीपक राज इसके सह-संस्थापकों में से एक हैं.

हिंदू अमेरिकी पीएसी बोर्ड के सदस्य राजीव पंडित ने कहा, ” ‘इंडियन अमेरिकन इम्पैक्ट’ का मुख्य उद्देश्य सभी स्तरों पर भारत और अमेरिका की राजनीतिक उपस्थिति का दर्ज कराना है लेकिन यह निराशाजनक और भ्रमित करने वाला है कि इम्पैक्ट उन संगठनों को मंच देगा जिन्होंने सार्वजनिक रूप से भारतीय मूल के अमेरिकी उम्मीदवारों पर हमला बोला है.” उन्होंने कहा, “इस समारोह के लिए आमंत्रित किए गए दो समूहों ने विशेष रूप से कई भारतीय मूल के अमेरिकी राजनेताओं को निशाना बनाया है जिनका इम्पैक्ट स्वयं समर्थन करता है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu