कई गोली लगने से घायल स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का जीवन खतरे में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 15 May 2024 09:31 PM
कई गोली लगने से घायल स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का जीवन खतरे में
ऑडियो सुनें

ब्रातीस्लावा. कई गोली लगने से घायल हुए स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको का जीवन खतरे में है. उनकी फेसबुक प्रोफाइल पर दी गई जानकारी के अनुसार फिको को ”कई गोली मारी गई है और उनका जीवन खतरे में है. इस समय उन्हें हेलीकॉप्टर द्वारा बैंस्का बाय्ट्रिरका ले जाया गया है. फिको के जीवन के लिए अगले कुछ घंटे बहुत महत्वपूर्ण है. स्लोवाकिया के समाचार टेलीविजन स्टेशन ‘टीए3’ की खबर के अनुसार यह घटना राजधानी से लगभग 150 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में हैंडलोवा शहर में हुई. इसके अनुसार फिको (59) को पेट में भी गोली लगी है. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और फिको को बैंस्का बाय्ट्रिरका के एक अस्पताल में ले जाया गया. खबर के अनुसार इस सिलसिले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है.

स्लोवाकिया की ‘टीएएसआर’ समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने स्लोवाकिया की संसद के एक सत्र के दौरान इस घटना की पुष्टि की और इसे अगली सूचना तक स्थगित कर दिया. राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने प्रधानमंत्री पर हमले की निंदा की. उन्होंने कहा, ”मैं स्तब्ध हूं.” उन्होंने कहा, ”मैं रॉबर्ट फिको को इस नाजुक क्षण में ताकत देने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.” प्रोग्रेसिव स्लोवाकिया नेता मिशल सिमेका ने कहा, ”हम रॉबर्ट फिको पर गोलीबारी की कड़ी निंदा करते हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu