विराट कोहली ने अपने करियर में पहली बार रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 May 2024 07:57 PM
विराट कोहली ने अपने करियर में पहली बार रिटायरमेंट को लेकर कही ये बात…
ऑडियो सुनें

बेंगलुरू. भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पता है कि वह हमेशा खेलते नहीं रह सकते लेकिन विदा लेने से पहले वह अपना सबकुछ क्रिकेट कैरियर को देना चाहते हैं और उनका कहना है कि एक बार जाने के बाद वह कुछ समय नजर भी नहीं आयेंगे .
कोहली आईपीएल में इस सत्र में अब तक का रिकॉर्ड आठवां शतक जड़ चुके हैं . उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिये 13 मैचों में 661 रन बनाये हैं. आरसीबी द्वारा सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में 35 वर्ष के कोहली ने कहा कि मलाल के बिना जीने की ललक ही उनकी प्रेरणा है.

उन्होंने कहा ,” मैं कोई भी काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहता ताकि बाद में कोई पछतावा नहीं हो . एक बार काम पूरा हो जाये तो मैं चला जाऊंगा और फिर कुछ समय नजर नहीं आऊंगा .” उन्होंने कहा ,” जब तक मैं खेल रहा हूं, अपना सब कुछ खेल को देना चाहता हूं . यही मेरी प्रेरणा है .” कोहली ने कहा ,” हर खिलाड़ी के कैरियर का अंतिम समय आता है . मैं भी हमेशा खेलता नहीं रहूंगा लेकिन मैं इस सोच के साथ विदा नहीं लेना चाहता कि अगर मैने उस दिन ऐसा किया होता तो अच्छा होता . ” कोहली अगले महीने होने वाले टी20 विश्व कप में भारतीय टीम के सदस्य हैं .

कोहली ने भारत के लिये 113 टेस्ट, 292 वनडे और 117 टी20 मैच खेलकर 26000 से अधिक रन बनाये हैं . टी20 विश्व कप में उनके नाम 1141 रन हैं. भारत टी20 विश्व कप में ग्रुप ए में पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा और अमेरिका के साथ है . भारत को पांच जून को न्यूयॉर्क में पहला मैच आयरलैंड से खेलना है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav