कविता कृष्णमूर्ति को ब्रिटेन में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 16 May 2024 10:45 PM
कविता कृष्णमूर्ति को ब्रिटेन में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया
ऑडियो सुनें

लंदन. प्रसिद्ध गायिका कविता कृष्णमूर्ति को लंदन में वार्षिक ‘यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल (यूकेएएफएफ)’ में संगीत में उनके योगदान के लिए ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया है. ‘मिस्टर इंडिया’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी कई हिंदी फिल्मों के गीतों को अपनी आवाज दे चुकीं 66 वर्षीय गायिका को सप्ताहांत में एक शानदार समारोह में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ प्रदान किया गया.

कविता कृष्णमूर्ति को चार दशक के करियर में उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया है. उन्होंने लगभग 45 भारतीय भाषाओं में 50,000 से अधिक गाने गाए हैं. कृष्णमूर्ति ने लंदन के ताज होटल में एक विशेष संवाद कार्यक्रम में कहा, “मेरा रुख इस बात को लेकर हमेशा साफ रहा है कि कोई भी फिल्मी गाना जिसे सुनकर मेरे भाई या मां को र्शिमंदगी महसूस होगी, मैं उसे नहीं गाऊंगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu