जब भी आप मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, आपको राष्ट्र-विरोधी कह दिया जाता है: थरूर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 27 May 2024 09:12 PM
जब भी आप मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, आपको राष्ट्र-विरोधी कह दिया जाता है: थरूर
ऑडियो सुनें

चंडीगढ. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने सोमवार को कहा कि जब भी लोग मोदी सरकार की आलोचना करते हैं, उनपर राष्ट्रविरोधी होने का आरोप लगा दिया जाता है. उन्होंने कहा कि असहमति को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस नेता ने प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व वाली सरकार और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शासनकाल की तुलना की. उन्होंने कहा कि नेहरू ने कहा था कि भारत के लोगों में लोकतंत्र को स्थापित करना और प्रोत्साहित करना होगा. मोदी का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा कि वर्षों पहले नेहरू द्वारा 70 साल पहले स्थापित लोकतांत्रिक संस्थानों और मूल्यों के कारण एक ‘चायवाला’ देश का प्रधानमंत्री बन सका.

छत्तीसगढ. के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ आए थरूर ने कहा, “लोकतंत्र में हमें सरकार को चुनौती देने और आलोचना करने का अधिकार है. लेकिन जब भी आप सरकार की आलोचना करते हैं, तो आप पर राष्ट्र-विरोधी होने का आरोप लगा दिया जाता है.” पंजाब में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने के बाद यहां आए थरूर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ह्लइसका मतलब है कि आपका आलोचना करना अब वैध नहीं है. आपको हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी करार दिया जाता है, ये क्या है.ह्व नेहरू के बारे में थरूर ने कहा, ह्लआज उनकी 60वीं पुण्य तिथि है. उन्होंने हमारे लोकतंत्र के निर्माण व विकास में योगदान दिया.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu