
नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बांसुरी स्वराज ने आम आदमी पार्टी (आप) के सोमनाथ भारती को 78,370 मतों के अंतर से हराकर नयी दिल्ली लोकसभा सीट जीत ली है. निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यह जानकारी दी. बांसुरी भाजपा की दिवंगत नेता सुषमा स्वराज की बेटी हैं. पहली बार चुनाव लड़ रहीं बांसुरी स्वराज को भाजपा ने निवर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी के स्थान पर मैदान में उतारा था.



