बाबर पर दबाव रहेगा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत जीत का प्रबल दावेदार: लतीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Jun 2024 08:39 PM
बाबर पर दबाव रहेगा, पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारत जीत का प्रबल दावेदार: लतीफ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ का मानना है कि टी20 विश्व कप में रविवार को होने वाले मैच में भारत जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा क्योंकि उसकी टीम अधिक संतुलित है. लतीफ ने इसके साथ ही कहा कि न्यूयॉर्क में होने वाले इस बहुप्रतीक्षित मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम पर दबाव रहेगा.

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ने पीटीआई वीडियो से कहा,” हम सभी का ध्यान भारत के खिलाफ 9 जून को होने वाले मैच पर है. बाबर पर विश्व कप में अच्छे प्रदर्शन के बजाय भारत के खिलाफ होने वाले मैच के कारण दबाव में रहेगा.” उन्होंने कहा,”लेकिन उन्हें दबाव झेलना सीखना होगा. उन्हें विराट और रोहित से सीखना चाहिए. वे जानते हैं कि खेल को कैसे आगे बढ.ाया जाता है. बल्लेबाज के रूप में बाबर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शामिल है लेकिन जहां तक कप्तानी का सवाल है तो उन्हें अभी काफी कुछ सीखने की जरूरत है.” लतीफ ने कहा कि भारत के पास बहुत अच्छे स्पिनर हैं और वर्तमान फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम रविवार को होने वाले मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगी.

उन्होंने कहा,”कुलदीप यादव एक ऐसा खिलाड़ी है अगर वह फिट रहता है तो पूरे विश्व कप में बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है. वह भारत के लिए महत्वपूर्ण गेंदबाज है और उन्होंने अच्छी सफलताएं भी हासिल की हैं. वर्तमान फॉर्म को देखते हुए 9 जून को होने वाले मैच में भारत निश्चित तौर पर जीत के दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा.” लतीफ में इसके साथ ही कहा कि पाकिस्तान की तैयारी इस समय 2021 या 2022 जैसी नहीं है जब वह टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा था.

उन्होंने कहा,”पाकिस्तान की टीम ने आईसीसी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन इस बार टीम उतनी तैयार नहीं दिख रही है जितनी 2021 और 2022 में थी. वनडे विश्व कप में हार के बाद टीम को काफी नुकसान हुआ तथा कप्तान और चयन समिति को बदल दिया गया.” लतीफ ने कहा,”टीम नहीं जानती कि उसकी तरफ से पारी का आगाज कौन करेंगे. अभी तक उसने जिस खिलाड़ी को भी सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया वह नाकाम रहा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu