भारतीय पुरुष टीम एशियाई टीम स्क्वाश के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से हारी

डालियान. भारतीय पुरुष टीम शुक्रवार को यहां एशियाई टीम स्क्वाश चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पाकिस्तान से 1-2 से हार गई, जबकि महिला टीम ग्रुप चरण के अपने आखिरी मैच में दक्षिण कोरिया से हार गईं. राहुल बैठा के मोहम्मद आसिम खान से हारने के बाद वेलावन सेंथिलकुमार ने नासिर इकबाल को हराकर दिन की एकमात्र भारतीय जीत दर्ज की. नूर जमान ने सूरज कुमार चंद पर सीधे गेम में जीत के साथ कई बार के चैंपियन पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. दक्षिण कोरिया ने ग्रुप ए के मैच में भारतीय महिला टीम को 3-0 से हराकर उसकी नॉकआउट चरण में पहुंचने की उम्मीदों को खत्म कर दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button