कुवैत आग त्रासदी: एक और भारतीय की मौत, शार्ट सर्किट से लगी आग

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 14 Jun 2024 07:48 PM
कुवैत आग त्रासदी: एक और भारतीय की मौत, शार्ट सर्किट से लगी आग
ऑडियो सुनें

दुबई/कुवैत सिटी. कुवैत में भीषण आग में एक और कामगार की मौत के बाद मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है.
अधिकारियों ने कहा कि इमारत के भूतल पर गार्ड के कमरे में बिजली के ‘शॉर्ट सर्किट’ के कारण आग लगी. इस अग्निकांड में कुल 50 लोगों की मौत हो गई.

कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत में बुधवार तड़के छह मंजिला इमारत में जब आग लगी तब लोग सो रहे थे इसलिए ज्यादातर लोगों की मौत धुएं के कारण दम घुटने से हुई. इमारत में 196 प्रवासी मजदूर रहते थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय थे. कुवैत के विदेश मंत्री अब्दुल्ला अल-या’ा ने पत्रकारों को बताया कि ह्लएक घायल की रात में मौत हो गईह्व, जिसके साथ ही मरने वाले भारतीयों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है. कुवैत के टाइम्स समाचार पत्र ने शुक्रवार को दी खबर में कहा कि तीन अन्य मृतक फिलीपींस के निवासी है और एक मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है.

अग्निशमन विभाग की जांच टीम ने बृहस्पतिवार को बताया था कि आग इमारत के गार्ड के कमरे में बिजली के शॉर्ट र्सिकट के कारण लगी और अन्य जगहों पर भी फैल गई. गार्ड का कमरा भूतल पर है. सुरक्षा सूत्रों का हवाला देते हुए समाचार पत्र ने कहा कि जब इमारत में आग लगी तब 179 कामगार वहां थे जबकि 17 बाहर थे. इमारत में रह रहे 196 लोगों में से 175 भारतीय, 11 फिलीपींस और अन्य थाइलैंड, पाकिस्तान और मिस्र के निवासी हैं. एक अधिकारी के अनुसार जान बचाकर भागने के दौरान ज्यादातर पीड़ितों की दम घुटने से मौत हुई, क्योंकि सीढियों पर धुआं भरा हुआ था. साथ ही उन्होंने कहा कि पीड़ित छत पर नहीं जा सके क्योंकि दरवाजा बंद था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu