कार्यालय को बेचा नहीं गया, इमारत का जीर्णोद्धार किया जा रहा है : फिल्म निर्माता भगनानी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 08:01 PM
कार्यालय को बेचा नहीं गया, इमारत का जीर्णोद्धार किया जा रहा है : फिल्म निर्माता भगनानी
ऑडियो सुनें

मुंबई. वरिष्ठ फिल्म निर्माता वाशु भगनानी ने मंगलवार को मीडिया की खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उनकी इमारत का जीर्णोद्धार किया जा रहा है और इसे कर्ज चुकाने के लिए बेचा नहीं गया है. ऐसी खबरें थीं कि 250 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाने के लिए ‘पूजा एंटरटेनमेंट’ के जुहू स्थित कार्यालय परिसर को बेच दिया गया है. इस ‘प्रोडक्शन हाउस’ पर बकाया भुगतान न करने और अपने अधिकांश कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का भी आरोप लगाया गया था.

इन खबरों का जिक्र करते हुए वाशु भगनानी ने मीडिया को दिये एक बयान में कहा, ”जिस इमारत (कार्यालय स्थान) के बारे में लोग बात कर रहे हैं वह किसी को बेची नहीं गई है, वह अब भी मेरी है. हम इसका केवल एक टावर के रूप में जीर्णोद्धार कर रहे हैं जिसमें कई आलीशान घर होंगे. इसकी योजना डेढ साल पहले बनाई गई थी. मैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का इंतजार कर रहा था जिसके बाद हम पुर्निवकास शुरू करना चाहते थे.”

बड़े पैमाने पर एनीमेशन शृंखला का निर्माण शुरू करने वाले निर्माता ने अपने कर्मचारियों की छंटनी की खबरों को भी खारिज कर दिया. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के अलावा, जिसे कथित तौर पर 250 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, पूजा एंटरटेनमेंट की अन्य फिल्में जैसे ‘बेल बॉटम’ (2021), वर्ष 2023 में रिलीज दो फिल्में ‘मिशन रानीगंज’ और ‘गणपथ’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu