असांजे अमेरिका में कानूनी लड़ाई खत्म होने के बाद अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 08:17 PM
असांजे अमेरिका में कानूनी लड़ाई खत्म होने के बाद अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौटे
ऑडियो सुनें

कैनबरा. विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे बुधवार को विशेष विमान से अपने देश ऑस्ट्रेलिया लौट आए. असांजे ने एक समझौते के तहत अमेरिकी सेना से जुड़े गोपनीय दस्तावेज हासिल करने और उन्हें प्रकाशित करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है, जिसके बाद इस मामले में कानूनी लड़ाई खत्म हो गई है. इससे पहले उनका विमान नार्दन मारियाना द्वीप समूह की राजधानी साइपन से ऑस्ट्रेलिया रवाना हुआ था.

अमेरिकी न्याय विभाग के साथ हुए समझौते के तहत असांजे को अपने गंभीर जुर्म को स्वीकार करना था और बदले में उन्हें अमेरिकी जेल में समय बिताए बिना अपने गृह देश ऑस्ट्रेलिया लौटने की अनुमति दी गयी है. न्यायाधीश ने उन्हें पांच साल की सजा सुनाई. असांजे ब्रिटेन में इतनी सजा काट चुके हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu