दिल्ली की जूडोका तूलिका मान ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 25 Jun 2024 10:00 PM
दिल्ली की जूडोका तूलिका मान ने पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता तूलिका मान ने मंगलवार को जूडो में भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का कोटा हासिल किया. इस खेल की अंतरराष्ट्रीय संस्था ने यह जानकारी दी. अंतरराष्ट्रीय जूडो महासंघ (आईजेएफ) ने मंगलवार को उन खिलाड़ियों की सूची जारी की जिन्होंने पेरिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है. इनमें 25 वर्षीय तूलिका को 78 किग्रा से अधिक भार वर्ग में जगह मिली है. दिल्ली की यह खिलाड़ी 1345 अंक लेकर 36वें स्थान पर है. क्वालिफिकेशन की अवधि 22 जून 2022 से 23 जून 2024 तक थी .

आईजेएफ ने अपनी वेबसाइट पर कहा,”अगला चरण 2 जुलाई को होगा जब राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (एनओसी) उस खिलाड़ी को नामित करेंगे जो ओलंपिक में उनका प्रतिनिधित्व करेगा. ओलंपिक में प्रत्येक भार वर्ग में एक एनओसी से एक ही खिलाड़ी भाग ले सकता है.” इसमें कहा गया है,”दूसरे शब्दों में कहें तो अगर किसी देश के कई खिलाड़ी एक भार वर्ग में क्वालीफाई करते हैं, तो उनमें से एक ही खिलाड़ी ओलंपिक में भाग ले पाएगा.” तोक्यो ओलंपिक में भारत की तरफ से जूडो में केवल एक खिलाड़ी सुशीला देवी लिकमबाम ने हिस्सा लिया था. वह महिलाओं के 48 किग्रा भार वर्ग में पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu