सर्बिया से गोल रहित ड्रॉ खेलकर डेनमार्क यूरो चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 08:43 PM
सर्बिया से गोल रहित ड्रॉ खेलकर डेनमार्क यूरो चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

म्यूनिख: डेनमार्क ने मंगलवार को यहां र्सिबया के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलकर यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (यूरो 2024) के अंतिम 16 में प्रवेश किया। डेनमार्क ने ग्रुप सी में तीन अंक हासिल किए जो स्लोवेनिया के बराबर थे लेकिन बेहतर क्वालीफाइंग रैंंिकग के कारण दूसरे स्थान पर रहा।

ग्रुप विजेता इंग्लैंड के साथ गोल रहित ड्रॉ खेलने वाला स्लोवेनिया भी नॉकआउट चरण में पहुंच गया। डेनमार्क ने गोल करने के अधिकांश मौके बनाए लेकिन टीम को गोल करने में सफलता नहीं मिली। र्सिबया को अगले दौर में पहुंचने के लिए जीत की जरूरत थी लेकिन टीम ऐसा करने में नाकाम रही।

डेनमार्क के लगभग सभी मौके क्रिश्चियन एरिक्सन के जरिए बने जो अपने देश के लिए रिकॉर्ड 133वीं बार खेल रहे थे। डेनमार्क और स्लोवेनिया अंक, गोल अंतर, गोल करने और अनुशासनात्मक अंकों के मामले में बराबर रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav