एसएसएलवी रॉकेट आस्ट्रेलिया निर्मित उपग्रह को 2026 में प्रक्षेपित करेगा : इसरो

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 26 Jun 2024 09:46 PM
एसएसएलवी रॉकेट आस्ट्रेलिया निर्मित उपग्रह को 2026 में प्रक्षेपित करेगा : इसरो
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की वाणिज्यिक इकाई एनएसआईएल ने बुधवार को कहा कि उसका नवीनतम रॉकेट एसएसएलवी ऑस्ट्रेलिया की ‘स्पेस मशीन्स कंपनी’ द्वारा निर्मित उपग्रह ‘ऑप्टिमस’ को उसकी कक्षा में पहुंचाने के लिए अपना पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण करेगा. यह घोषणा सैटकॉम इंडस्ट्री एसोसिएशन-इंडिया द्वारा आयोजित ‘इंडिया स्पेस कांग्रेस’ में न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (एनएसआईएल) और स्पेस मशीन्स कंपनी द्वारा संयुक्त रूप से की गई.

एनएसआईएल ने एक बयान में कहा कि यह सहयोग स्पेस मशीन्स कंपनी के दूसरे ‘ऑप्टिमस’ अंतरिक्ष यान के प्रक्षेपण के लिए मंच तैयार करता है, जिसका वजन 450 किलोग्राम है, जो ऑस्ट्रेलिया द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया अब तक का सबसे बड़ा अंतरिक्ष यान है.

एनएसआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक राधाकृष्णन दुरईराज ने पीटीआई-भाषा से कहा, ”यह एसएसएलवी (लघु उपग्रह प्रक्षेपण यान) के लिए पहला सर्मिपत वाणिज्यिक प्रक्षेपण होगा. पहला वाणिज्यिक प्रक्षेपण एसएसएलवी-डी2 मिशन के तहत 10 किलोग्राम वजनी नैनो उपग्रह जेनस का किया गया था.” इस उपग्रह को 2026 में एसएसएलवी के जरिये प्रक्षेपित किया जाना है. ‘स्पेस मैत्री’ नाम का यह मिशन, अंतरिक्ष सहयोग के क्षेत्र में भारत और ऑस्ट्रेलिया के लिए एक निर्णायक क्षण होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu