बारिश के कारण खेल रूका, भारत के दो विकेट पर 65 रन

जॉर्जटाउन. भारत ने बारिश के कारण टी20 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मैच रोके जाने तक गुरुवार को यहां इंग्लैंड के खिलाफ आठ ओवर में दो विकेट पर 65 रन बना लिए. बारिश आने के कारण खेल रुकने तक कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव क्रमश? 37 और 13 रन बनाकर खेल रहे थे. मैच बारिश से गीली आउटफील्ड के कारण एक घंटे से अधिक की देरी के बाद शुरू हुआ था.

बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर भारत ने विराट कोहली का विकेट जल्दी गंवा दिया और ऋषभ पंत भी सस्ते में आउट हो गए.
रोहित सकारात्मक बल्लेबाजी करते हुए बीच बीच में बाउंड्री लगाते रहे. कोहली ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले की गेंद पर छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए. पंत फिर सैम करन की गेंद पर सर्कल के अंदर कैच आउट हुए. सूर्यकुमार क्रीज पर उतरते ही चौका और छक्का लगाकर लय में आ गये थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button