टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 28 Jun 2024 02:58 PM
टीवी एक्ट्रेस हिना खान को हुआ ब्रेस्ट कैंसर…
ऑडियो सुनें

मुंबई: टीवी एक्ट्रेस हिना खान को ब्रेस्ट कैंसर है, इस बात की पुष्टि उन्होंने सोशल मीडिया पर की है। हिना ने अपने चाहनेवालों को मैसेज दिया है कि उन्हें स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। वह इलाज करवा रही हैं। साथ ही कहा है कि ऐसे वक्त पर उनकी निजता का सम्मान किया जाए। हाल ही में फैल रही कुछ अफवाहों के बाद हर कोई जो मुझे प्यार और केयर करता है, उनसे यह जरूरी खबर साझा करना चाहती हूं। मुझे स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है।

इस चैलेंजिंग डायग्नोसिस के बाजवूद, मैं सभी को यह सुनिश्चित कर देना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं मजबूत और दृढ़निश्चयी हूं साथ ही इस बीमारी से निपटने के लिए पूरी तरह से कमिटेड हूं। मेरा इलाज शुरू हो चुका है और इससे मजबूती से उबरने के लिए सबकुछ करने को तैयार हूं।

हिना आगे लिखती हैं, इस वक्त मैं आप लोगों से निजता चाहती हूं। आपके प्यार, ताकत और आशीर्वाद की मैं सराहना करती हूं। आपके व्यक्तिगत अनुभव, किस्से और सपोर्ट करने वाली सलाहें इस जर्नी में मेरे लिए बहुत मायने रखेंगी।

मैं अपने चाहने वालों और परिवार के साथ, फोकस्ड, दृढ़ निश्चयी औऱ पॉजिटिव रहूंगी। ऊपरवाले की कृपा से हम सबको यकीन है कि मैं इस चैलेंज से उबर जाऊंगी और पूरी तरह से स्वस्थ हो जाऊंगी। प्लीज दुआएं, आशीर्वाद और प्यार भेजिए।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav