गंभीर, तेंदुलकर और अश्विन ने कोहली, रोहित की प्रशंसा करते हुए कहा, किसी भी लिखित स्क्रिप्ट से बेहतर

टी20 विश्व कप जीतने पर फिल्मी हस्तियों ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी

नयी दिल्ली. राहुल द्रविड़ की जगह भारत के मुख्य कोच बनने की दौड़ में सबसे आगे चल रहे गौतम गंभीर ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को विश्व कप जीतते ही टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास लेने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पहले से लिखी ्क्रिरप्ट से बेहतर था. कोहली और रोहित दोनों ने भारत की टी20 विश्व कप जीत में अहम भूमिका निभाने के बाद क्रिकेट के इस प्रारूप में अपने करियर को अलविदा कह दिया.

गंभीर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ”उन्होंने विश्व कप जीत के साथ संन्यास लिया जो शायद किसी भी लिखी गई ्क्रिरप्ट से बेहतर था. दोनों खिलाड़ी शानदार हैं. उन्होंने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत कुछ किया है और मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं.” गंभीर ने हालांकि उम्मीद जतायी कि दोनों दिग्गज टेस्ट और वनडे में शानदार प्रदर्शन करते रहेंगे. पूर्व सलामी बल्लेबाज गंभीर ने कहा, ”लेकिन वे खेल के दो अन्य प्रारूप टेस्ट क्रिकेट और वनडे क्रिकेट में खेलते रहेंगे. मुझे यकीन है कि वे देश और टीम के लिए योगदान देते रहेंगे. ” महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कोहली और रोहित दोनों के करियर को करीब से देखा है. उन्होंने मुंबई के साथी खिलाड़ी की प्रतिबद्धता की सराहना की.

तेंदुलकर ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैंने एक उदीयमान युवा से लेकर विश्व कप विजेता कप्तान बनने तक के आपके सफर को करीब से देखा है. आपकी अटूट प्रतिबद्धता और असाधारण प्रतिभा ने देश को बहुत गौरव दिलाया है. टीम की अगुआई करते हुए टी20 विश्व कप जीतना आपके शानदार करियर का सही समापन है. शाबाश रोहित. ” तेंदुलकर के संन्यास लेने के बाद 11 साल पहले कोहली ने टीम में बल्लेबाजी की कमान संभाली थी.

तेंदुलकर ने उम्मीद जतायी कि टेस्ट और वनडे में कोहली के लिए और भी शानदार पल आयेंगे. उन्होंने कहा, ”आप इस खेल के सच्चे चैम्पिन रहे हैं. हो सकता है कि टूर्नामेंट में पहले आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा हो, लेकिन बीती रात आपने साबित कर दिया कि आप क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक क्यों हैं. ” उन्होंने लिखा, ”छह विश्व कप में खेलना और आखिरी में खिताब जीतना ऐसा अनुभव है जिसे मैं अच्छी तरह से जानता हूं. मुझे उम्मीद है कि आप खेल के लंबे प्रारूपों में भारत के लिए मैच जीतना जारी रखेंगे. ” सीनियर ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने स्टार बल्लेबाज कोहली की कुछ बेहतरीन टी20 पारियों को याद करते हुए अपने ‘यूट्यूब चैनल’ पर कहा, ”विराट कोहली ने अपना अंतिम टी20 मैच खेल लिया है और इसमें उनका करियर शानदार रहा. मैं कोहली की जो पारियां याद रखना चाहता हूं, उनमें आस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल (2016 टी20 विश्व कप) और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2014 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल है. ”

उन्होंने कहा, ”उन्हें अभी दो अन्य प्रारूपों में खेलना है जिसमें उनका लंबा करियर है. वह अच्छा खेल रहे हैं. ” भारत के पूर्व तेज गेंदबाज से कमेंटेटर बने अतुल वासन ने कहा कि कोहली और रोहित ने सही समय पर संन्यास लिया ताकि अगली पीढ़ी के क्रिकेटरों को मौका मिल सके.

वासन ने ‘पीटीआई वीडियो’ से कहा, ”ऐसा होना तय था. टीम को अगले विश्व कप की तैयारी पर फोकस करने की जरूरत है. वे महान खिलाड़ी हैं, लेकिन अगर वे खेलते रहते तो इससे टीम को कोई फायदा नहीं होता. हमें आगामी विश्व कप के लिए युवाओं को तैयार करने की जरूरत है जिनके लिए जगह बनानी होगी. ” वासन ने कहा कि कोहली और रोहित के फैसले से टीम को लंबे समय में फायदा ही होगा.

उन्होंने कहा, ”मुझे पता था कि वह (कोहली) संन्यास लेने जा रहे हैं. उम्र भी बढ़ रही है. हम उन्हें टेस्ट क्रिकेट और वनडे खेलते देखेंगे. टी20 के लिए विशेषज्ञों की जरूरत होती है. ” उन्होंने कहा, ”मेरा मानना ??है कि भारत के लिए यहां से आगे बढ़ने का समय आ गया है. अब जब हमने कप जीत लिया है तो आगे बढ़ना सबसे अच्छा होगा. ” भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संयुक्त सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि यह जीत भारतीय क्रिकेट को और ऊंचाइयों पर ले जायेगी भले ही टीम के दो स्टार खिलाड़ियों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह दिया हो. उन्होंने कहा, ”शानदार जीत. मुझे विश्वास है कि यह जीत सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य हिस्सों में भी क्रिकेट के विकास को बढ़ावा देगी. ” उन्होंने कहा, ”संन्यास लेना खेल का एक अभिन्न अंग है. लेकिन इस जीत ने भारतीय क्रिकेट को एक अलग स्तर पर पहुंचा दिया है. ”

टी20 विश्व कप जीतने पर फिल्मी हस्तियों ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी
फिल्मी हस्ती अमिताभ बच्चन, करीना कपूर खान, वरुण धवन और अल्लू अर्जुन ने टी20 विश्व कप (2024) जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. रोहित शर्मा की अगुवाई में भारत ने शनिवार देर रात ब्रिजटाउन, बारबाडोस में दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराकर ट्रॉफी जीत ली. क्रिकेट प्रेमी बच्चन ने कहा कि उन्होंने फाइनल मैच नहीं देखा क्योंकि ऐसा करने पर टीम हार जाती है.

उन्होंने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, “विश्व चैंपियन…भारत!!! टी20 विश्व कप..2024..उत्साह और भावनाएं और आशंकाएं..सब हो गया..टीवी पर नहीं देखा..जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं..! दिमाग में और कुछ नहीं आता..सिर्फ टीम के आंसुओं के साथ आंसू आते हैं!” उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “टीम इंडिया के आंसू भी बह रहे हैं…विश्व चैंपियन भारत. भारत माता की जय. जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद.” करीना ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर स्टोरी में लिखा, “हम इसे (ट्रॉफी) घर ले आए.”

अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, “किंग (कोहली) ने पिच पर अपना पैर जमा लिया. इस व्यक्ति के लिए. कोई शब्द नहीं, बस शुद्ध भावना है.” वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “क्या टीम है, क्या प्रदर्शन है. रोहित शर्मा ने हर मैच में आगे रहकर नेतृत्व किया. विराट कोहली ने भारत के लिए अपना आखिरी टी-20 खेला और हर भारतीय को इतनी खुशी दी. राहुल द्रविड़ हमेशा से मेरे सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक रहे हैं और अब उन्हें कोच के तौर पर विश्व कप जीतते देखना शानदार अनुभव है. भारत माता की जय.” अभिनेता कमल हासन ने टी-20 विश्व कप जीत को युगों की जीत बताया.

सलमान खान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “टीम इंडिया को बधाई.” अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में लिखा, “क्या टीम है!!! बहुत गर्व है.” आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर लिखा, “खुशी के आंसू, हर चीज के आंसू!!!! टीम इंडिया को बधाई.” चिरंजीवी ने कहा कि 17 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद आईसीसी टी-20 विश्व कप जीतने का यह बिलकुल शानदार तरीका था.
उन्होंने लिखा, “शाबाश विराट कोहली! बुमराह, हार्दिक, अक्षर, अर्शदीप और विजयी कप्तान रोहित शर्मा तथा पूरी टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई!!! और सूर्य कुमार यादव का अद्भुत कैच तो वाकई कमाल का है!!” काजोल ने कहा कि इस मैच में कई नायकों ने प्रदर्शन किया.

उन्होंने कहा, “मैं अभी भी चिल्ला रही हूं और मेरे चेहरे से मुस्कान गायब नहीं हो रही है. मैं बहुत खुश और र्गिवत हूं!” अल्लू अर्जुन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “टी20 विश्व कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई.” जूनियर एनटीआर ने कहा, “क्या मैच था, बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं. बधाई टीम इंडिया!” मोहनलाल ने कहा कि देश को टीम इंडिया पर गर्व है.

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button