खाई को पाटने में समय लगेगा, बिन्नी ने रोहित, विराट के बिना भारतीय टी20 टीम के बारे में कहा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Jun 2024 06:32 PM
खाई को पाटने में समय लगेगा, बिन्नी ने रोहित, विराट के बिना भारतीय टी20 टीम के बारे में कहा
ऑडियो सुनें

ब्रिजटाउन. बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने कहा कि भारतीय टी20 टीम को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कमी की भरपाई करने में दो तीन साल लगेंगे. सैतीस वर्ष के रोहित और 35 वर्ष के कोहली ने टी20 विश्व कप जीतने के साथ इस प्रारूप से विदा ली .
बिन्नी ने फाइनल के बाद मीडिया से कहा ,’ आईपीएल में काफी प्रतिभायें हैं . इससे कई क्रिकेटर आ रहे हैं लेकिन इस कमी को पूरा करने में समय लगेगा (रोहित और विराट के संन्यास के बाद). ”

उन्होंने कहा ,” इन दोनों ने इतना योगदान दिया है कि इसमें समय लगेगा . अगले दो तीन साल के बाद ही टीम यह कमी पूरी करके खड़ी हो सकेगी .” विश्व कप 1983 जीतने वाली टीम के सदस्य रहे बिन्नी ने कहा ,” 1983 में हम छिपे रूस्तम थे . उसके बाद वह ठप्पा हम पर से हट गया . विश्व कप में हमेशा हमसे जीत की उम्मीद की जाने लगी . अब हमें कोई हलके में नहीं लेता .”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu