इस भारतीय टीम ने आलोचकों को चुप कराया, शाह ने 125 करोड़ रु के पुरस्कार की घोषणा की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 30 Jun 2024 08:27 PM
इस भारतीय टीम ने आलोचकों को चुप कराया, शाह ने 125 करोड़ रु के पुरस्कार की घोषणा की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत की सराहना करते हुए रविवार को टीम के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की। भारत ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता।

शाह ने एक बयान में कहा, ”रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व में इस टीम ने शानदार दृढ. संकल्प और लचीलापन दिखाया है जो आईसीसी टी20 विश्व कप के इतिहास में एक भी मैच गंवाये बिना टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली टीम बन गई है। ” उन्होंने कहा कि टीम ने असाधारण प्रदर्शन से अपने आलोचकों को चुप करा दिया।

शाह ने भारत के खिताबी अभियान को प्रेरणादायक करार देते हुए कहा, ”खिलाड़ियों ने आलोचकों का सामना किया और बार बार शानदार प्रदर्शन से उन्हें चुप कराया। खिलाड़ियों का सफर प्रेरणादायक रहा है और आज वे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गये हैं।” शाह ने बाद में सोशल मीडिया पर टीम के लिए 125 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुझे आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2024 जीतने के लिए टीम इंडिया के लिए 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। ” साथ ही उन्होंने टीम की कड़ी मेहनत की भी प्रशंसा की और कहा, ”इस टीम ने अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और अदम्य जज्बे से सभी को गौरवान्वित किया है। रोहित शर्मा के नेतृत्व में और विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और अन्य खिलाड़ियों की मदद से उन्होंने 1.4 अरब भारतीयों के सपनों और उम्मीदों को पूरा किया है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu