आईसीसी टी20 विश्व कप टीम में छह भारतीय, कोहली को जगह नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jul 2024 08:12 PM
आईसीसी टी20 विश्व कप टीम में छह भारतीय, कोहली को जगह नहीं
ऑडियो सुनें

दुबई. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने हाल ही में हुए टी20 विश्व कप की ‘टूर्नामेंट की टीम’ में छह भारतीयों को शामिल किया है लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में प्लेयर आफ द मैच रहे स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को इसमें जगह नहीं मिली है . सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाने वाले कोहली फाइनल से पहले किसी मैच में नहीं चले . फाइनल में उन्होंने 59 गेंद में 76 रन बनाये .
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर 11 साल बाद आईसीसी खिताब जीता .

आईसीसी एकादश में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को जगह मिली है. रोहित ने 156 . 7 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाये . उन्होंने अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज के बाद टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाये . प्लेयर आफ द टूर्नामेंट और भारत के ट्रंप कार्ड जसप्रीत बुमराह ने 15 विकेट लिये . उनका इकॉनॉमी रेट 4 . 17 था जो पुरूषों के टी20 विश्व कप में किसी एक सत्र में किसी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ औसत है .

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफगानिस्तान के तीन खिलाड़ी फजलहक फारूकी, गुरबाज और कप्तान राशिद खान भी टीम में है .
आस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस और वेस्टइंडीज के निकोलस पूरन को भी टीम में जगह मिली है .उपविजेता दक्षिण अफ्रीका का एक भी खिलाड़ी एकादश में नहीं है.तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया 12वें खिलाड़ी हैं .

आईसीसी टूर्नामेंट की टीम :
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह (भारत), रहमानुल्लाह गुरबाज , राशिद खान, फजलहक फारूकी (अफगानिस्तान), मार्कस स्टोइनिस (आस्ट्रेलिया), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) बारहवां खिलाड़ी : एनरिच नॉर्किया (दक्षिण अफ्रीका)

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu