पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Jul 2024 08:36 PM
पाकिस्तान में पेट्रोल, डीजल के दाम में भारी बढ़ोतरी
ऑडियो सुनें

इस्लामाबाद. पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को नए वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ अगले पखवाड़े के लिए ईंधन कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया. सरकार ने इससे पहले ईद-उल-अजहा त्योहार से पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की थी. एक अधिसूचना के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 के पहले दिन पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल (एचएसडी) की कीमतों में क्रमश: 7.45 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और 9.56 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई. पाकिस्तान का वित्त वर्ष जुलाई से जून है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने बताया कि पिछले महीने, सरकार ने ईद से पहले पेट्रोल और एचएसडी की कीमतों में क्रमश? 10.20 पाकिस्तानी रुपये और 2.33 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी. वित्त मंत्रालय ने देर रात घोषणा में कहा कि पिछले एक पखवाड़े के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने कहा कि पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में वृद्धि तेल और गैस नियामक प्राधिकरण (ओगरा) की सिफारिशों और प्रधानमंत्री की मंजूरी के आधार पर की गई है.

अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, एक से 15 जुलाई के लिए पेट्रोल की नयी एक्स-डिपो कीमत पिछले पखवाड़े के 258.16 पाकिस्तानी रुपये की तुलना में 2.9 प्रतिशत बढ़कर 265.61 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर होगी. हालांकि, खुदरा बाजार में पेट्रोल 266 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर से अधिक की कीमत पर उपलब्ध होगा. दूसरी ओर, एचएसडी की नयी एक्स-डिपो कीमत पिछले एक पखवाड़े के 267.89 पाकिस्तानी रुपये की तुलना में 3.6 प्रतिशत अधिक यानी 277.45 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu