बेरूत/खान यूनिस/देर अल-बला. अपने एक वरिष्ठ कमांडर की हत्या के प्रतिशोध में चरमपंथी संगठन हिज्बुल्ला ने इजराइल के कई सैन्य ठिकानों पर 200 से अधिक रॉकेट दागे हैं. संगठन की तरफ से यह जानकारी दी गयी. ईरान सर्मिथत आतंकवादी समूह द्वारा बृहस्पतिवार को किया गया हमला लेबनान-इजराइल सीमा पर महीनों से चल रहे संघर्ष में सबसे बड़ा हमला था. हाल के हफ्तों में इस इलाके में तनाव बढ. गया था.
इजराइली सेना ने कहा कि लेबनान से ह्लकई प्रक्षेपास्त्र ह्व उसके क्षेत्र में दागे गये थे, जिनमें से कई को बीच में ही नष्ट कर दिया गया. हताहतों की तत्काल कोई जानकारी नहीं मिली है. उसने कहा कि कब्जे वाली सीरियाई गोलन पहाड़ियों की ओर लगभग 200 ह्लप्रक्षेपास्त्रह्व दागे गए तथा इजराइली क्षेत्र में 20 से अधिक ड्रोन दागे गए, लेकिन उसने उनमें से कुछ को हवा में ही नष्ट कर दिया. हिजबुल्लाह के हमले के बाद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई शहरों पर हमला किया. इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिणी सीमावर्ती शहरों रामयेह और हौला में हिजबुल्लाह के ह्लसैन्य ढांचोंह्व पर हमला किया.
लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बताया कि हौला में इजराइली ड्रोन हमले में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई. इजराइली जेट विमानों ने भी लेबनान की राजधानी और देश के अन्य क्षेत्रों में उड़ान भरी. इजराइल ने बुधवार को स्वीकार किया कि उसने एक दिन पहले दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के तीन क्षेत्रीय डिवीजनों में से एक का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नामेह नासिर को मार गिराया था. इसके कुछ घंटों बाद, हिजबुल्ला ने उत्तरी इजराइल और कब्जे वाली सीरियाई गोलन पहाड़ियों पर भारी आयुधों के साथ दर्जनों कत्युशा और फलक रॉकेट दागे. उसने बृहस्पतिवार को और अधिक रॉकेट दागे तथा कहा कि उसने कई ठिकानों पर विस्फोटक ड्रोन भी भेजे हैं.
गाजा के ‘सुरक्षित क्षेत्र’ में भी लोगों के जीवन पर खतरा, भोजन की किल्लत व इजराइली हमले का डर भी
गाजा में इजराइल द्वारा घोषित किए गए ‘सुरक्षित क्षेत्र’ में भी लोगों का जीवन खतरे में है जहां भोजन की किल्लत है और लोग इजराइली हमलों के डर में जी रहे हैं. बुधवार को खान यूनिस के एक प्रमुख अस्पताल के पास एक रिहायशी इमारत पर इजराइल की ओर से किया गया हमला इसका ताजा उदहारण है.
गाजा के खान यूनिस शहर के पश्चिमी हिस्से में स्थित नासेर अस्पताल के पास किए गए हवाई हमले में सात लोग घायल हो गए. इजरायल की सेना द्वारा उपलब्ध कराए गए मानचित्र के अनुसार यह शहर ‘सुरक्षित क्षेत्र’ घोषित किया गया है और फलस्तीनियों को इस क्षेत्र में शरण लेने को कहा गया है. संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार इस सप्ताह की शुरुआत में इजराइल की ओर से दिए गए निकासी आदेश का असर लगभग ढाई लाख फलस्तीनियों पर पड़ा है.
नासेर अस्पताल के पास हुए हमले हवाई हमले के बाद के दृश्य का वीडियो एसोसिएटड प्रेस के एक संवाददाता द्वारा बनाया गया, जिसमें चारों तरफ धूल उड़ती दिख रही है और लोग इधर-उधर भाग रहे हैं. साथ ही दो युवक एक व्यक्ति को ले जा रहे हैं जो संभवत: इस हमले में घायल हुआ है. सोमवार को खान यूनिस के पूर्वी हिस्से से विस्थापित हुए परिवारों को सिर छिपाने के लिए जगह ढूंढ.ने के वास्ते एक और जंग लड़नी पड़ रही है. ऐसे लोग पश्चिमी हिस्सों में बने आश्रय स्थलों में भीड़भाड़ के बीच और खुले क्षेत्र में अपना ठिकाना ढूंढ. रहे हैं.
इजराइल-हमास युद्ध में 38,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हुई
करीब नौ महीने से जारी इजराइल-हमास युद्ध में 38,000 से अधिक फलस्तीनियों की मौत हो चुकी है. हमास द्वारा संचालित गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 58 लोगों के शव अस्पतालों में लाए गए जिससे मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 38,011 हो गई. उसने कहा कि इस युद्ध में 87,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं. मृतकों में महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं.