अदालत ने अभिनेता दर्शन और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 04 Jul 2024 08:11 PM
अदालत ने अभिनेता दर्शन और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ाई
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. शहर स्थित एक अदालत ने बृहस्पतिवार को रेणुकास्वामी हत्या मामले में आरोपी कन्नड़ अभिनेता दर्शन थुगुदीपा, उनकी मित्र पवित्रा गौड़ा और अन्य की न्यायिक हिरासत 18 जुलाई तक बढ़ा दी. दर्शन और पवित्रा सहित सभी 17 आरोपियों को बेंगलुरु और तुमकुरु जेलों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया क्योंकि उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही थी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अभिनेता के प्रशंसक 33 वर्षीय रेणुकास्वामी ने गौड़ा को अश्लील संदेश भेजे थे. इससे गुस्साए दर्शन ने रेणुकास्वामी की हत्या कर दी जिसका शव नौ जून को सुमनहल्ली में एक बरसाती नाले के पास मिला था. अधिकारियों का कहना है कि चित्रदुर्ग में दर्शन के फैन क्लब का हिस्सा और आरोपियों में से एक राघवेंद्र नामक व्यक्ति रेणुकास्वामी को इस बहाने यहां के आरआर नगर स्थित एक शेड में लाया था कि अभिनेता उससे मिलना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि इसी शेड में उसे प्रताड़ित किया गया और उसकी हत्या कर दी गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu