मेस्सी के गोद में यामल का फोटो 17 साल पुराना फोटो अब हो रहा वायरल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Jul 2024 08:50 PM
मेस्सी के गोद में यामल का फोटो 17 साल पुराना फोटो अब हो रहा वायरल
ऑडियो सुनें

बार्सीलोना. जाने माने फोटोग्राफर जॉन मोनफोर्ट ने लगभग 17 साल पहले चैरिटी कैलेंडर के लिए एक नवजात बच्चे के साथ जब लियोनेल मेस्सी की तस्वीरें लीं थी तब उन्हें पता था कि अर्जेंटीना का लंबे बालों वाला यह युवा फुटबॉल की दुनिया में बडा नाम बनेगा.
उन्होंने हालांकि यह कल्पना नहीं की होगी कि मेस्सी ने अपनी गोद में जिस नवजात को उठाया है वह कम उम्र में ही अपने कौशल से फुटबॉल की दुनिया को प्रभावित करेगा.

पिछले कुछ दिनों से वायरल हो रही इस तस्वीर में मेस्सी ने जिस बच्चे को गोद में ली है मौजूदा समय में सबसे तेजी से उभरता हुआ खिलाड़ी लेमिन यामल है. महज 16 साल की उम्र में स्पने के लिए पदार्पण करने वाले यामल की तुलना अभी से फुटबॉल के दिग्गजों से हो रही है. वह जर्मनी में चल रही यूरोपीय चैम्पियनशिप में अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए.

यामल के पिता ने पिछले सप्ताह 2007 में ली गयी इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था, ” दो महान खिलाड़ियों की शुरूआत.” एसोसिएटेड प्रेस और कुछ अन्य संस्थानों के लिए फ्रीलांस फोटोग्राफर के रूप में काम करने वाले 56 वर्षीय मोनफोर्ट ने कहा कि यह फोटो शूट 2007 की में बार्सीलोना के कैम्प नोउ में आगंतुकों के लॉकर रूम में हुआ था. उस समय यामल की उम्र महज कुछ महीने थी.

बार्सीलोना के खिलाड़ियों ने स्थानीय समाचार पत्र डियारियो स्पोर्ट और यूनिसेफ के वार्षिक चैरिटी अभियान के हिस्से के रूप में एक कैलेंडर के लिए बच्चों और उनके परिवारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई थी. मोनफोर्ट ने उस समय को याद करते हुए कहा कि यह आसान काम नहीं था क्योंकि मेस्सी को पता नहीं था कि महज कुछ महीने के बच्चे यामल से कैसे संवाद करना है.” उन्होंने कहा, ” मेस्सी काफी अंतर्मुखी व्यक्ति हैं, वह शर्मीले हैं.” मेस्सी की तरी यामल ने भी बार्सीलोना की युवा अकादमी से मुख्य टीम तक का सफर तय किया है. वह इतने कम उम्र में भी यूरो में स्पेन के सबसे अच्छे खिलाड़ी बन कर उभरे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu