65 हाथियों का उत्पात, युवक ने बाइक छोड़कर जान बचाई, दो दिन स्कूल बंद रखने के निर्देश Watch video

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 04 Nov 2026 03:36 PM
65 हाथियों का उत्पात, युवक ने बाइक छोड़कर जान बचाई, दो दिन स्कूल बंद रखने के निर्देश Watch video
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र में इन दिनों 62 हाथियों के दल ने दहशत फैला दी है. पेंड्रा में हाथियों के झुंड ने सड़क पर छोड़ी गई मोटरसाइकिल को तोड़कर नुकसान पहुंचाया। हाथियों को देखकर बाइक सवार ने वाहन छोड़कर छिपकर अपनी जान बचाई। मरवाही वन मंडल में फिलहाल 65 हाथियों का झुंड मौजूद है.

दरअसल दानीकुंडी प्लांटेशन रोड से एक बाइक सवार गुज़र रहा था, हाथियों को देखकर वो घबरा गया, उसने बाइक वहीं छोड़ी और छुपकर जान बचाई। सड़क पर पड़े बाइक को हाथियों ने तोड़ डाला।

हाथियों के आक्रामक रुख और लगातार विचरण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. नाका संकुल के अंतर्गत आने वाले 9 स्कूलों में 2 दिनों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है. आज 4 नवंबर को प्रभावित क्षेत्र के सभी 9 स्कूल बंद रखे गए. वहीं कल 5 नवंबर को भी इन स्कूलों में छुट्टी रहेगी. जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) संजय वर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किया है.

आदेश में कहा गया है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया गया है. 62 हाथियों का विशाल दल इन दिनों नाका और मटियाडांड बीट के जंगलों में लगातार विचरण कर रहा है. हाथियों का दल कभी गांव के करीब आ जाता है, तो कभी स्कूल जाने वाले रास्तों पर नजर आ जाता है. सुबह-शाम के समय हाथियों की हलचल ज्यादा बढ़ जाती है, यही वह समय है जब बच्चे स्कूल आते-जाते हैं. ऐसे में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका बनी हुई थी.

कई दिनों से इलाके में डेरा डाले हुए है दल
ग्रामीणों के मुताबिक, हाथियों का दल पिछले कई दिनों से इसी इलाके में डेरा डाले हुए है. दल के आक्रामक होने के कारण लोग अपने घरों से निकलने में भी डर रहे हैं. खेतों में काम करने वाले किसान भी दिन में ही काम निपटाकर घर लौट रहे हैं. शिक्षकों की जान पर भी बन आया था खतराहाथियों के खतरे से सिर्फ बच्चे ही नहीं, शिक्षक भी परेशान थे.

इधर, वन विभाग की टीम भी हाथियों के दल पर लगातार नजर बनाए हुए है. हाथी मित्र दल गांव-गांव जाकर लोगों को अलर्ट कर रहा है. लोगों को हाथियों के करीब न जाने, शोर न मचाने और रात के समय घर से बाहर न निकलने की सलाह दी जा रही है. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि हाथियों का दल भोजन और पानी की तलाश में इस इलाके में आया है. दल की मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group