द्रविड़ के कोच रहते हुए तीनों प्रारूप में मजबूत शक्ति के रूप में उभरा भारत: शाह

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 09 Jul 2024 10:37 PM
द्रविड़ के कोच रहते हुए तीनों प्रारूप में मजबूत शक्ति के रूप में उभरा भारत: शाह

ऑडियो सुनें

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने राहुल द्रविड़ की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके कोच रहते हुए भारत खेल के तीनों प्रारूप में मजबूत शक्ति के रूप में उभरा. द्रविड़ के कोच रहते हुए भारत ने हाल में टी20 विश्व कप जीता. इसके अलावा वह वनडे विश्व कप और दूसरी टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंचा.

शाह ने एक्स पर पोस्ट किया,”मैं राहुल द्रविड़ का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं जिनका मुख्य कोच के रूप में बेहद सफल कार्यकाल समाप्त हो गया है. उनके कोच रहते हुए भारतीय टीम सभी प्रारूप में मजबूत शक्ति के रूप में उभरी जिसमें आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप चैंपियन बनना भी शामिल है.” उन्होंने आगे लिखा,”उनकी रणनीतिक सूझबूझ, प्रतिभा को निखारने के लिए लगातार प्रयास और अनुकरणीय नेतृत्व ने टीम के भीतर उत्कृष्टता की संस्कृति को स्थापित किया है और यही वह विरासत है जो वह छोड़ गए हैं.” शाह ने कहा,”भारतीय ड्रेसिंग रूम आज एकजुट इकाई है जो चुनौतियों के बावजूद एक साथ खड़ी है और एक-दूसरे की सफलता का आनंद उठा रही है.” भाषा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu