Photos: ऑस्ट्रियाई चांसलर ने मोदी के रात्रिभोज की मेजबानी की, गले मिले; पीएम बोले- और मजबूत होगी दोस्ती

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Wed, 10 Jul 2024 09:59 AM
Photos: ऑस्ट्रियाई चांसलर ने मोदी के रात्रिभोज की मेजबानी की, गले मिले; पीएम बोले- और मजबूत होगी दोस्ती
ऑडियो सुनें

रूस की दो दिवसीय यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रिया पहुंचे। यहां वियना में ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी के लिए रात्रिभोज का आयोजन किया। इस दौरान दोनों की एक गले लगे हुए तस्वीर भी सामने आई है। रात्रिभोज के लिए पीएम मोदी का स्वागत करते हुए ऑस्ट्रियाई चांसलर नेहमर ने कहा कि आपका स्वागत करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है। मैं आपकी यात्रा के दौरान राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं। पीएम मोदी के स्वागत की नेहमर ने ट्वीट कर तस्वीरें भी शेयर कीं। नेहमर के ट्वीट के जवाब में पीएम मोदी ने कहा आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है, आने वाले समय में यह और मजबूत होगी। दोनों देश वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल एक्स पर पोस्ट में कहा, भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने निजी बातचीत के लिए मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। इसमें द्विपक्षीय साझेदारी की पूरी क्षमता को साकार करने पर चर्चा होगी। इस दौरान जयसवाल ने वियना में दोनों नेताओं की एक तस्वीर भी साझा की।

जयसवाल ने आगे कहा, “जैसा कि दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, यह महत्वपूर्ण यात्रा भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों में नई गति जोड़ेगी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी बुधवार को ऑस्ट्रिया गणराज्य के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और नेहमर के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री और चांसलर भारत और ऑस्ट्रिया के व्यापारिक नेताओं को भी संबोधित करेंगे।

ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने ट्वीट किया, “वियना में आपका स्वागत है, पीएम नरेंद्र मोदी। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत मित्र और भागीदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चा के लिए उत्सुक हूं!”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “चांसलर कार्ल नेहमर वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।”

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “चांसलर कार्ल नेहमर, गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद। मैं कल भी हमारी चर्चा का इंतजार कर रहा हूं। हमारे देश वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

ऑस्ट्रिया पहुंचने के बाद वियना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतवंशी लोगों से मुलाकात की और उनका हाल जाना। वहीं, पीएम ने भारतवंशी लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर भी मौजूद रहे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news