द्वारका (गुजरात). केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार नई प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल कर तटीय सुरक्षा को मजबूत एवं अभेद्य बनाने की दिशा में काम कर रही है. गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में राष्ट्रीय तटीय पुलिस अकादमी (एनएसीपी) के दौरे के दौरान शाह ने यह बात कही. तटीय शहर ओखा के पास स्थित और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा संचालित अकादमी की संकल्पना 2018 में तटीय सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के र्किमयों को प्रशिक्षित करने के लिए देश के पहले स्कूल के रूप में की गई थी. बीएसएफ ने एक विज्ञप्ति में कहा कि गृह मंत्री ने प्रतिकूल मौसम और भौगोलिक चुनौतियों वाले क्षेत्र में संस्थान स्थापित करने के लिए बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर और एनएसीपी द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की.
नई प्रौद्योगिकियों का प्रयोग कर तटीय सुरक्षा को अभेद्य बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: शाह
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 May 2022 05:09 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 न्याय हुआ ! गैंगरेप के मामले में छह दोषी, 20-20 वर्ष की सजा, एक को आजीवन कारावास, जानिए पूरा मामला
- 2 खूनी संघर्ष: सीआईएसएफ जवान आपस में भिड़े, सहकर्मियों को मारी गोली, सहायक कमांडेंट समेत चार की मौत
- 3 शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
- 4 त्रिपुरा के उदयपुर में तनाव बढ़ा; टिपरा मोथा उम्मीदवार को गोली लगने के बाद एसपी घायल, एसडीपीओ की कार में तोड़फोड़
By www.navabharat.news