शरद पवार ने आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय को धोखा दिया: भाजपा

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 03:29 PM
शरद पवार ने आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय को धोखा दिया: भाजपा
ऑडियो सुनें

जालना: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक बबनराव लोणीकर ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार पर आरक्षण के मुद्दे पर मराठा समुदाय को धोखा देने का आरोप लगाया है।

जालना जिले के परतूर में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक में लोणीकर ने पवार को ह्लशकुनी मामाह्व बताया। शकुनी मामा महाभारत का एक पात्र है, जिसे बेहद चतुर और कपटी माना जाता है।

लोणीकर ने कहा, ह्लशरद पवार ने मराठा समुदाय को आरक्षण न देकर उसके साथ धोखा किया है। 2018 में भाजपा सरकार ने इस समुदाय को आरक्षण दिया था, लेकिन यह फैसला उच्चतम न्यायालय में नहीं टिक सका।ह्व उन्होंने आरोप लगाया, शरद पवार के कहने पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार ने शीर्ष अदालत में यह मुकदमा लड़ने के लिए वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल को चुना।

लेकिन सिब्बल को शामिल किए जाने के बाद सरकार को मामले में हार का सामना करना पड़ा। वर्ष 2021 में उच्चतम न्यायालय ने आरक्षण के संबंध में 50 फीसदी की सीमा के उल्लंघन का हवाला देते हुए मराठा समुदाय को आरक्षण देने वाले महाराष्ट्र के सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग अधिनियम, 2018 को रद्द कर दिया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav