श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को नियंत्रण रेखा से घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी और दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को खुफिया सूचना मिली थी कि आतंकवादी उत्तरी कश्मीर जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा से घाटी में घुसपैठ करने की कोशिश कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि सतर्क सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की हरकत को देखा और उन्हें ललकारा तथा इस दौरान हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए. अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान जारी है.
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, दो आतंकवादी ढेर
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Jul 2024 07:26 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 बॉलीवुड नहीं, क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते थे नाना पाटेकर, गरीबी के कारण नहीं बढ़ सके आगे, विराट से था खास लगाव…
- 2 फांसी की सजा : सूरजपुर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सुनाया फैसला, पुलिसकर्मी के परिवार की हत्या और रेप करने वाले तीन को फांसी, एक को उम्रकैद
- 3 कारगिल युद्ध में 60 दिनों तक सेना की सेवा की थी नाना पाटेकर ने.. आ गए मेरी मौत का तमाशा देखने’ फेमस डायलॉग था
- 4 रायपुर: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर मुख्यमंत्री साय ने दिया बड़ा बयान, पढ़िए पूरी खबर…
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: