बफलो. पश्चिमी न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल के आरोपी पर आतंकवादी समूह को समर्थन देने का नया अभियोग लगाया गया है. बफलो स्थित ‘यूएस डि्ट्रिरक्ट कोर्ट’ में बुधवार पेश आरोप पत्र जारी किया गया. इसमें हमलावर हादी मतार पर लेबनान में सक्रिय और ईरान सर्मिथत चरमपंथी संगठन हिज्बुल्लाह को भौतिक सहायता देने का आरोप लगाया गया है. हालांकि, आरोप पत्र में यह नहीं बताया गया है कि मतार के संगठन से संबंध करने के लिए क्या सबूत हैं.
मतार के खिलाफ संघीय अभियोग उस समय लगाया गया है जब इस महीने की शुरुआत में राज्य अभियोजकों के उस प्रस्ताव को उसने अस्वीकार कर दिया था जिसमें कहा गया था कि यदि वह चॉटोक्वा काउंटी न्यायालय में अपना अपराध स्वीकार कर लेता है तो उसे कम कारावास की सजा दी जाएगी. चॉटोक्वा कांउटी न्यायालय में उसपर हत्या के प्रयास और हमले के आरोप में मुकदमा चल रहा है. अब दोनों मामलों की सुनवाई अलग-अलग होगी. राज्य के मामले में जूरी का चयन 15 अक्टूबर को किया जाना है.