ओलंपिक: श्रीहरि, धिनिधि सेमीफाइनल में पहुंचने से चूके, तैराकी में भारतीय चुनौती खत्म

नांटेरे. पेरिस ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में भारत की चुनौती रविवार को खत्म हो गई जब श्रीहरि नटराज और धिनिधि देसिंघु अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सके . नटराज 55 . 01 सेकंड की टाइमिंग के साथ 100 मीटर बैकस्ट्रोक में अपनी हीट में संयुक्त दूसरे स्थान पर रहे थे . ओवरआल तालिका में वह 33वें स्थान पर रहे . शीर्ष 16 तैराक ही सेमीफाइनल में पहुंचते हैं.
नटराज का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 53 . 77 सेकंड का है .

पहली बार ओलंपिक में उतरी भारतीय दल की सबसे युवा सदस्य 14 वर्ष की देसिंघु 200 मीटर महिला फ्रीस्टाइल हीट में अव्वल रही .
पहली हीट में उन्होंने 2 : 06.96 का समय निकाला लेकिन 30 प्रतियोगियों में वह 23वें स्थान पर रहीं .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button