ओलंपिक: अर्जुन बबूता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Jul 2024 08:38 PM
ओलंपिक: अर्जुन बबूता 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में
ऑडियो सुनें

शेटराउ (फ्रांस). भारतीय निशानेबाज अर्जुन बबूता ने रविवार को यहां क्वालीफिकेशन में सातवें स्थान पर रहते हुए पेरिस ओलंपिक खेलों की पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई. पच्चीस साल के बबूता ने 105.7, 104.9, 105.5, 105.4, 104.0 और 104.6 अंक की सीरीज के साथ कुल 630.1 अंक जुटाए. बबूता सोमवार को आठ निशानेबाजों के फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे. वह शनिवार को रमिता जिंदल के साथ मिश्रित टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे. भारतीय जोड़ी क्वालीफिकेशन में छठे स्थान पर रही थी.

वर्ष 2016 से राष्ट्रीय टीम में शामिल चंडीगढ़ के बबूता ने पिछले साल चांगवोन में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था. सेना के संदीप सिंह इसी स्पर्धा में 629.3 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने से चूक गए. संदीप का इसके साथ ही पेरिस खेलों में अभियान खत्म हो गया. उन्होंने अप्रैल-मई में हुए चयन ट्रायल में विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल को पछाड़कर पहली बार ओलंपिक में खेलने का हक पाया था. चीन के शेंग लिहाओ 631.7 अंक के साथ क्वालीफाइंग दौर में शीर्ष पर रहे.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu