इस दिन को याद रखेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे : हरमनप्रीत कौर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 28 Jul 2024 08:55 PM
इस दिन को याद रखेंगे और कड़ी मेहनत करेंगे : हरमनप्रीत कौर
ऑडियो सुनें

दाम्बुला. श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप फाइनल में मिली हार से निराश भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि उनकी टीम इस दिन को आसानी से नहीं भूलेगी और टी20 विश्व कप से पहले अपने प्रदर्शन में सुधार करेगी. भारत ने छह विकेट पर 165 रन बनाये लेकिन श्रीलंका ने सिर्फ दो विकेट खोकर आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. महिला टी20 विश्व कप अक्टूबर में बांग्लादेश में खेला जायेगा.

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा ,” हमें कुछ पहलुओं पर काम करना होगा . हम कड़ी मेहनत करेंगे और इस दिन को याद रखेंगे . उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया . हमने भी अब तक अच्छा खेला लेकिन आज काफी गलतियां की जिसका खामियाजा भुगता .” श्रीलंका की कप्तान चामारी अटापट्टू ने कहा ,” मुझे खुशी है कि हम पिछले 12 महीने से इतना अच्छा खेल रहे हैं और यहां खिताब जीता. श्रीलंका के लोगों को धन्यवाद जो इतनी बड़ी तादाद में मैच देखने आये.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu