एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा भारत, 2027 की मेजबानी बांग्लादेश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 29 Jul 2024 05:34 PM
एशिया कप 2025 की मेजबानी करेगा भारत, 2027 की मेजबानी बांग्लादेश…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: पिछले साल रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर एशिया कप अपने नाम किया. वहीं, अब एशिया कप 2025 से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आ रही है.

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत करेगा. साथ ही यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. इसके बाद एशिया कप 2027 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा. यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा. इससे पहले पिछले साल श्रीलंका की सरजमीं पर एशिया कप खेला गया था. जिसमें टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका को हराकर टाइटल जीता.

दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जाना है. इसके मद्देनजर एशिया कप 2025 का फॉर्मेट टी20 होगा, ताकि टीमें अपनी तैयारी को बेहतर कर सकें. वहीं, साउथ अफ्रीकी सरजमीं पर वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेला जाना है. इस वर्ल्ड कप की बेहतर तैयारियों के लिए एशिया कप 2027 का फॉर्मेट 50-50 ओवरों का होगा.

एशिया कप का आयोजन एशियन क्रिकेट कंट्रोल करती है. इस टूर्नामेंट के इतिहास पर नजर डालें तो अब तक की सबसे कामयाब टीम भारत रहा है. भारत ने रिकॉर्ड 8 बार एशिया कप अपने नाम किया है. जिसमें 7 बार वनडे और 1 बार टी20 फॉर्मेट शामिल है. भारत के बाद श्रीलंका सबसे कामयाब टीम है. इस टीम ने 6 बार एशिया कप ट्रॉफी जीता है. जबकि भारत और श्रीलंका के बीद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान है. अब तक पाकिस्तान को महज 2 बार एशिया कप टाइटल जीतने में कामयाबी मिली है.

बताते चलें कि एशिया कप 2023 फाइनल में टीम इंडिया ने आसानी से श्रीलंका को हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका 15.2 ओवर में 50 रनों पर सिमट गई. इस तरह रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम के सामने 51 रनों का आसान लक्ष्य था. टीम इंडिया ने 6.1 ओवर में बिना किसी विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस तरह भारतीय टीम रिकॉर्ड आठवीं बार एशिया कप चैंपियन बनी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav