जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को आधुनिक तकनीक से स्कैन करने की सिफारिश

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Jul 2024 08:55 PM
जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार को आधुनिक तकनीक से स्कैन करने की सिफारिश
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार में मौजूद वस्तुओं की देखरेख के लिए ओडिशा सरकार द्वारा गठित समिति ने मंदिर प्रबंधन समिति से भंडार के गहन निरीक्षण और ‘स्कैनिंग’ के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की सिफारिश करने का फैसला किया है.

इस सिफारिश का उद्देश्य भंडार में गुप्त कक्ष होने संबंधी शंकाओं की पड़ताल करना है. इस प्रक्रिया की देखरेख करने वाली उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विश्वनाथ रथ ने सोमवार को पुरी में एक बैठक के बाद यह घोषणा की. उन्होंने कहा, “ऐसी शंकाओं को दूर करने के लिए हमने सर्वसम्मति से मंदिर प्रबंधन समिति को रत्न भंडार के उचित निरीक्षण के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकी और हमेशा काम करते रहने वाले उपकरणों को उपयोग में लाने की सिफारिश करने का निर्णय लिया है.” न्यायमूर्ति रथ ने स्पष्ट किया, “यदि ऐसे किसी कक्ष का पता चलता है तो उचित कदम उठाए जाएंगे, अन्यथा भंडार की मरम्मत और रखरखाव के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu