न्यूयॉर्क : रोचेस्टर के एक पार्क में गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत, पांच लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 29 Jul 2024 10:45 PM
न्यूयॉर्क : रोचेस्टर के एक पार्क में गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत, पांच लोग घायल
ऑडियो सुनें

रोचेस्टर. न्यूयॉर्क के एक पार्क में रविवार को हुई गोलीबारी में दो महिलाओं की मौत हो गई और कम से कम पांच लोग घायल हुए हैं. रोचेस्टर पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम छह बज कर करीब बीस मिनट पर मेपलवुड पार्क में गोलीबारी की सूचना मिली. मौके पर भारी भीड़ जमा थी और वहां कुछ लोग गोली लगने से घायल हो गए थे. पुलिस ने बताया कि शहर की 25 वर्षीय कर्मचारी टायासिया मैनिंग की मौत हो गई. दूसरी घायल महिला, 34 वर्षीय फिलिसिया काउंसिल की बाद में मौत हो गई.

आयरनडेक्वोइट पुलिस, मोनरो काउंटी शेरिफ कार्यालय, रोचेस्टर पुलिस और न्यूयॉर्क राज्य पुलिस समेत कई पुलिस एजेंसियों ने पार्क में पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली. रोचेस्टर पुलिस ने गोलीबारी के समय इलाके में एक पार्टी के आयोजन की पुष्टि की है.
बेलो ने कहा, ”इस समय हमें गोलीबारी करने वालों की संख्या नहीं पता है. हम अधिक से अधिक प्रत्यक्षर्दिशयों से पूछताछ करने का प्रयास कर रहे हैं.” पुलिस ने बताया कि कोई भी संदिग्ध अभी हिरासत में नहीं है. पुलिस ने कहा कि अगर किसी के पास गोलीबारी की घटना का वीडियो है तो वह उससे संपर्क करे. रोचेस्टर, मैनहट्टन से लगभग 340 मील (547 किलोमीटर) उत्तर-पश्चिम में है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu