ब्रिटेन की छात्रा ने ‘यूरोपीय इंफोर्मेटिव ओलंपियाड’ में ‘टीम इंडिया’ के लिए रजत पदक जीता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Jul 2024 09:19 PM
ब्रिटेन की छात्रा ने ‘यूरोपीय इंफोर्मेटिव ओलंपियाड’ में ‘टीम इंडिया’ के लिए रजत पदक जीता
ऑडियो सुनें

लंदन. लंदन में रहने वाली 17 वर्षीय भारतीय स्कूली छात्रा ने नीदरलैंड में ‘यूरोपियन गर्ल्स ओलंपियाड इन इंफॉर्मेटिक्स’ (ईजीओआई) प्रतियोगिता में ‘टीम इंडिया’ के लिए रजत पदक जीता है. इस प्रतियोगिता में भारतीय दल ने रजत पद के अलावा, दो कांस्य पदक और एक सम्माननीय उल्लेख के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. डुलविच के ‘एलेन्स स्कूल’ की छात्रा आन्या गोयल के सामने कंप्यूटर विज्ञान में रुचि रखने वाली छात्राओं की इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 50 देशों की शीर्ष कोडर की चुनौती थी. यह प्रतियोगिता सप्ताहांत में वेल्डहोवन में संपन्न हुई.

गणित में रुचि रखने वाले छात्रों ने टीमों के लिए निर्धारित चुनौतियों की एक श्रृंखला को हल करने के लिए नवोन्मेषी समाधान निकाले.
गोयल ने कहा, ”मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है कि मैंने ‘यूरोपियन गर्ल्स ओलंपियाड इन इंफॉर्मेटिक्स’ में भारत के लिए ऐसे समय में रजत पदक जीता है जब प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग दुनिया भर में, विशेषकर भारत में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक के रूप में उभर रही है.” गोयल ने अपने इस पदक को ‘टीम इंडिया’ के अपने सहयोगी स्टाफ को सर्मिपत करते हुए कहा कि इस जीत में उनकी टीम के तीन अन्य सदस्यों और टीम का नेतृत्व करने वाली सोनिया का बड़ा हाथ है. टीम का मार्गदर्शन ‘इंटरनेशनल ओलंपियाड इन इन्फॉर्मेटिक्स’ (आईओआई) के रजत पदक विजेता पारस कास्मलकर ने किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu