ओलंपिक: दीपिका महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jul 2024 08:29 PM
ओलंपिक: दीपिका महिला व्यक्तिगत तीरंदाजी के प्री क्वार्टर फाइनल में
ऑडियो सुनें

पेरिस. भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने लगातार दो मुकाबले जीतकर पेरिस ओलंपिक महिला व्यक्तिगत वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल प्रवेश कर लिया. कुछ दिन पहले भारतीय महिला तीरंदाजों की टीम क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड से हार गई थी जिसमें दीपिका के प्रदर्शन की काफी आलोचना हुई थी . दीपिका ने व्यक्तिगत वर्ग में पहले एस्तोनिया की रीना परनाट को शूटआफ में 6 . 5 से हराया . इसके बाद नीदरलैंड की क्विंटी रोफेन को 6 . 2 से मात दी. अब उनका सामना प्री क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की मिशेले क्रोपेन से होगा.

दीपिका आज पहले मैच में पहला सेट जीतने में कामयाब रही लेकिन दूसरा हार गई . तीसरे में स्कोर बराबर था जबकि चौथा हार गई लेकिन पांचवें में बराबरी कर ली. इसके बाद मुकाबला शूटआफ में गया जिसमें उन्होंने नौ और विरोधी ने आठ स्कोर किया. दूसरा मैच आसान रहा और उन्हें ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी . उन्होंने पहला सेट दो बार 10 और एक बार नौ स्कोर करके जीता. डच खिलाड़ी ने दूसरे सेट में वापसी की . तीसरे सेट में दीपिका ने एक बार खराब निशाना लगाकर सात स्कोर किया लेकिन फिर भी यह सेट जीता क्योंकि डच खिलाड़ी का पहला तीर एक भी अंक नहीं बना सका था. इसके बाद दीपिका ने चौथे सेट के आखिरी तीन तीर पर 10,9,9 स्कोर किया और उनकी विरोधी 7 , 6 , 10 ही स्कोर कर सकी .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu