ओलंपिक: अपने ‘स्वैग’ से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तुर्की का निशानेबाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 Aug 2024 08:28 PM
ओलंपिक: अपने ‘स्वैग’ से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तुर्की का निशानेबाज
ऑडियो सुनें

शेटराउ. एक हाथ जेब में डाले, बिना किसी सुरक्षा गियर के, बिना कोई विशेष लेंस पहने, अपने रोजमर्रा के चश्मे के साथ एकदम सहजता से पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाले तुर्की के पिस्टल निशानेबाज युसूफ डिकेच के ‘स्वैग’ के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं .

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर काफी वायरल हो गई है जिसमें वह सफेद रंग की टी शर्ट पहने एक हाथ जेब में डाले निशाना साध रहे हैं . उन्होंने दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता जो ओलंपिक निशानेबाजी में तुर्की का पहला पदक है .
यह वही स्पर्धा है जिसमें भारत की मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने कांस्य पदक जीता था .

51 वर्ष के युसूफ ने कहा ,” मैं अब 2028 में स्वर्ण लेने की कोशिश करूंगा.” निशानेबाजों केा आजादी होती है कि वे जैसी चाहें ड्रेस पहन सकते हैं . पेरिस से करीब 300 मीटर दूर शेटराउ में ओलंपिक रेंज पर निशानेबाज रोशनी कम करने के लिये वाइजर या बेहतर फोकस के लिये एक आंख पर ब्लाइंडर पहने नजर आ रहे हैं . युसूफ ने कान में पीले इयरप्लग पहने हुए थे जो कैमरे के एंगल से नजर नहीं आये .

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu