उत्तर प्रदेश : भव्य एवं दिव्य होगा भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 05 Aug 2024 07:31 PM
उत्तर प्रदेश : भव्य एवं दिव्य होगा भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव
ऑडियो सुनें

मथुरा. उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि इस बार मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण का 5251वां जन्मोत्सव बहुत ही भव्य एवं दिव्य तथा यादगार होगा. सिंह के मुताबिक, ब्रज तीर्थ विकास परिषद को आयोजन के लिए किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होने दी जाएगी. मंत्री यहां भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि (26 अगस्त) को आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के कार्यक्रमों की तैयारियों के संबंध में एक बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे थे. उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ जन प्रतिनिधियों व मठ, मंदिर, आश्रमों के प्रतिनिधियों तथा संत समाज के साथ बैठक कर उनके सुझाव भी लिए.

मंत्री ने बाद में पत्रकारों को बताया, ह्लहम भगवान श्रीकृष्ण के 5251वें जन्मदिन को अद्वितीय बनाने की तैयारियां कर रहे हैं. इसके लिए हमने संत समाज एवं जन प्रतिनिधियों सहित आम जनमानस से भी सुझाव लिए हैं.ह्व सिंह ने कहा कि ब्रज तीर्थ विकास परिषद आयोजन की एक रूपरेखा तैयार कर रही है जिसके लिए सभी औचित्यपूर्ण प्रस्तावों के लिए धन उपलब्ध कराया जाएगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हाथरस में भगदड़ की घटना को देखते हुए इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा और कोशिश की जाएगी कि छोटी से छोटी भी अप्रिय घटना नहीं हो और इसके लिए उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को अतिरिक्त सुरक्षा बल का प्रस्ताव भेजने को कहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu