झारखंड के हजारीबाग में ‘स्पंज आयरन’ संयंत्र में विस्फोट ; एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 Aug 2024 10:40 PM
झारखंड के हजारीबाग में ‘स्पंज आयरन’ संयंत्र में विस्फोट ; एक व्यक्ति की मौत, छह अन्य घायल
ऑडियो सुनें

हजारीबाग. झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित एक ‘स्पंज आयरन’ संयंत्र की भट्ठी में मंगलवार को विस्फोट हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. यह घटना रांची से करीब 135 किलोमीटर दूर स्थित बरही थाना क्षेत्र में हुई. बरही थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार (50) के रूप में हुई है.

पुलिस ने बताया कि छह घायलों में से चार को रांची के राजेंद्र आयुर्वज्ञिान संस्थान (आरआईएमएस) रेफर कर दिया गया है. बरही के अनुमंडल अधिकारी जोहान टुडू ने कहा कि जांच समिति गठित की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. इस बीच, घटनास्थल का दौरा करने वाले राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह फैक्टरी और श्रम कानूनों का उल्लंघन प्रतीत होता है. उन्होंने कहा, “सुपरवाइजर समेत कई कर्मचारी बिना सुरक्षा उपकरण के पाये गए. मैंने इस संबंध में उपायुक्त से बात की है और श्रम सचिव से भी इस मुद्दे पर बात करूंगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu