लंदन : व्यस्त चौराहे पर बच्ची और महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 12 Aug 2024 09:22 PM
लंदन : व्यस्त चौराहे पर बच्ची और महिला पर चाकू से हमला करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

लंदन. मध्य लंदन में 11 वर्षीय एक बच्ची और 34 वर्षीय एक महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक, घटना ‘लेस्टर स्क्वायर’ पर हुई, जहां साल के इस समय पर्यटकों की भारी भीड़ होती है. पुलिस ने बताया कि दोनों घायलों को एक अस्पताल ले जाया गया, हालांकि उन्हें कितनी चोट आई है, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.

चाकू से हमले की यह घटना ऐसे समय में हुई, जब ब्रिटेन में एक सप्ताह से अधिक समय से अशांति का माहौल है. पिछले सप्ताह प्रवासी विरोधी और ‘इस्लामोफोबिक’ (इस्लाम के प्रति पूर्वाग्रह संबंधी) नारे लगाने वाली भीड़ की पुलिस के साथ झड़प हुई थी. दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने टेलर स्विफ्ट ‘थीम’ वाले एक कार्यक्रम के दौरान चाकू से किये गए हमले के बारे में सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैला दी थी, जिसके बाद झड़प हिंसा में तब्दील हो गयी. चाकू से हमले में तीन लड़कियों की मौत हो गई थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu