असम में नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाया गया: डीजीपी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 13 Aug 2024 11:26 AM
असम में नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे युवाओं को मुख्यधारा में वापस लाया गया: डीजीपी
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी: असम में नया उग्रवादी संगठन बनाने का प्रयास कर रहे युवाओं के एक समूह को मुख्यधारा में वापस लाया गया। पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उनके पास से हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा भी जब्त किया गया है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जी.पी. ंिसह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘असम पुलिस के लिए एक और सफलता। कोकराझार-चिरांग के जंगलों में हमने 20 युवाओं के एक समूह को रोकने और उन्हें बाहर लाने में कामयाबी हासिल की जो पिछले तीन चार माह से एक नया उग्रवादी संगठन बनाने की कोशिश कर रहे थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने उनकी बात सुनी और बाहर आने के बाद अपने हथियार सौंप दिए।’’ उनके पास से बरामद हथियारों और गोला-बारूद में छह स्वचालित राइफलें, चार ंिसगल-शॉट राइफलें, मैगजीन के साथ तीन पिस्तौल, पांच ग्रेनेड, एके राइफल के 54 कारतूस और पिस्तौल के नौ कारतूस शामिल हैं। डीजीपी ने कहा, ‘‘कड़ी मेहनत के लिए कोकराझार पुलिस को बधाई। हमारा प्रयास है कि राज्य को हथियारों और ंिहसा से मुक्त बनाया जाए।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav