मेजर लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद स्मिथ की नजरें आईपीएल में वापसी पर

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 16 Aug 2024 06:17 PM
मेजर लीग क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद स्मिथ की नजरें आईपीएल में वापसी पर
ऑडियो सुनें

सिडनी: मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) में अपने दमदार प्रदर्शन से उत्साहित आॅस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी की उम्मीद है। इस 35 साल के खिलाड़ी को टी20 विश्व कप के बाद स्कॉटलैंड एवं इंग्लैंड के आगामी दौरे के लिए नजरअंदाज कर दिया गया है। अमेरिका में खेले जाने वाले एमएलसी में उनके शानदार प्रदर्शन से वांिशगटन फ्रीडम पहली बार लीग का चैंपियन बना। वह लीग के बीते सत्र में 49.00 की औसत और 154.74 के स्ट्राइक रेट से 294 रन बना कर अपनी टीम के शीर्ष स्कोरर रहे।

वह इस दौरान फाइनल में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न के खिलाफ फाइनल में 52 गेंदों में 88 रन बनाकर प्लेयर आॅफ द मैच चुने गये।  सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न की टीम में आॅस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कंिमस और पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ जैसे अंतरराष्ट्रीय दिग्गज थे।

स्मिथ ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, ‘‘मैं निश्चित रूप से आईपीएल में एक और मौका चाहूंगा। मैं अपना नाम इसमें (खिलाड़ियों की नीलामी) शामिल करूंगा । देखते है कि मुझे आगे बढ़ने का किस तरह से मौका मिलता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे हाल में टी20 क्रिकेट और फ्रेंचाइजी में जो भी मौके मिले हैं, मैंने काफी अच्छा खेला है। ऐसे में मैं आईपीएल में अपना नाम शामिल कर इसका लुत्फ उठाना चाहूंगा।’’

स्मिथ के नाम पर पिछली दो नीलामी में बोली नहीं लगी थी ऐसे में वह 2021 से आईपीएल का हिस्सा नहीं है।
खेल के सबसे छोटे अंतरराष्ट्रीय प्रारूप के लिए आॅस्ट्रेलियाई टीम से नजरअंदाज किये जाने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि  वह किसी और चीज की ंिचता किये बिना अपने खेल पर ध्यान देंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ अंतरराष्ट्रीय टी20 की बात करूं तो मुझे नहीं पता वहां (चयनकर्ता के बीच) क्या चल रहा है। उनके पास कुछ विकल्प है और वे उसे आजमाना चाहते है। मुझे इससे कोई शिकायत नहीं है।’’ स्मिथ ने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि वे विश्व कप को ध्यान में रख कर ऐसे खिलाड़ियों को तरजीह दे रहे हैं जो सहजता से बड़े शॉट लगा सकें। मैं इन चीजों से परेशान नहीं हूं। मैं बस अपना काम करता रहूंगा, खुद में सुधार करने और बेहतर होने का प्रयास करता रहूंगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav